उत्तराखण्ड में तकनीकी शिक्षा
उत्तराखण्ड में तकनीकी शिक्षा, विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) का विकास राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं का एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है। यदि आप UKPSC, UKSSSC, उत्तराखण्ड पुलिस, पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड जैसी आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह टॉपिक आपके लिए अति महत्वपूर्ण है। यहाँ राज्य के प्रमुख शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों से जुड़े परीक्षापयोगी तथ्यों का सटीक विवरण दिया गया है।
इस लेख में आप क्या-क्या पढ़ेंगे:
- एशिया का सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज: IIT रुड़की की 1847 में स्थापना से लेकर देश के सातवें IIT का दर्जा मिलने तक का ऐतिहासिक सफर।
- प्रमुख तकनीकी संस्थान: पौड़ी स्थित गोविन्द बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज और अल्मोड़ा स्थित विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य।
- विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र: देहरादून की साइन्स सिटी (विज्ञानधाम), सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, और पटवाडांगर (नैनीताल) स्थित बायो टेक्नोलॉजी संस्थान की सटीक जानकारी।
- डिजिटल उत्तराखण्ड के कदम: राज्य में ई-डिस्ट्रिक्ट योजना, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, और नैनीताल के राज्य का पहला 'फ्री वाई-फाई' जिला बनने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
- अवस्थिति - रुड़की
- स्थापना - 1847 ई.
- उद्देश्य - भारत के औद्योगीकरण तथा गंगा नहर के निर्माण में लगे लोगों को प्रशिक्षण देना (स्थापना के समय)
- 1854 ई. में इसका नाम थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग रखा गया था।
स्वतन्त्रता के पश्चात् वर्ष 1949 में इसका नाम परिवर्तित कर रुड़की विश्वविद्यालय कर दिया गया था। यह स्वतन्त्र भारत का पहला तकनीकी विश्वविद्यालय है।
IIT रुड़की भारत सहित एशिया का सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज है। इस संस्थान को 21 सितम्बर, 2001 को देश के सातवें IIT का दर्जा दिया गया।
अन्य तकनीकी शिक्षा संस्थान
राज्य में पौड़ी जिले के घुड़दौड़ी में गोविन्द बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित है।
इसकी स्थापना वर्ष 1989 में की गई थी।
विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) को राज्य सरकार द्वारा रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण शिक्षा
- राज्य में झाझरा (देहरादून) में साइन्स सिटी (विज्ञानधाम) स्थित है।
- पार्क ऑफ द ग्रेट आर्क देहरादून में स्थित है। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी की सतह की वक्रता का अध्ययन करना है।
- राज्य में सेलाकुई (देहरादून) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इण्डिया स्थित है।
- राज्य के सूचना भवन में राज्य डाटा सेण्टर, आई टी इनक्यूबेशन सेण्टर एवं स्टेट वाइड एरिया सेण्टर स्थित हैं।
- राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी आईटी पार्क दून साइबर टावर सहस्रधारा रोड, देहरादून एवं पन्तनगर में है।
- राज्य में पटवाडांगर (नैनीताल) में बायो टेक्नोलॉजी संस्थान है।
- देहरादून में स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी की वर्ष 1968 में स्थापना की गई थी।
- राज्य में वर्ष 2009 से ई-डिस्ट्रिक्ट योजना चलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त आई टी पार्क (देहरादून) में राज्य सूचना भवन स्थित है।
- राज्य में नैनीताल 15 सितम्बर, 2016 से फ्री वाई-फाई सुविधा प्रदान करने वाला पहला जिला है।
उत्तराखण्ड की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की शानदार और सटीक तैयारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.uttarakhandgk.com/ पर नियमित रूप से विजिट करें। अपनी तैयारी को और मजबूत बनाने के लिए वेबसाइट का नाम हमेशा याद रखें - WWW.UTTARAKHANDGK.COM!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें