उत्तराखण्ड के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ
उत्तराखण्ड के इतिहास और राजनीति को दिशा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और प्रमुख राजनीतिज्ञों का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है। यह विषय UKPSC, UKSSSC, Uttarakhand Police, Patwari, Forest Guard जैसी सभी उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। परीक्षा में इन विभूतियों से सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें!
इस लेख में आप क्या-क्या पढ़ेंगे:
- राज्य के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी कालू महरा का 'क्रांतिवीर' संगठन और 'पेशावर काण्ड' के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के अदम्य साहस की शौर्यगाथा।
- कुमाऊँ और गढ़वाल के प्रमुख जननायकों जैसे- गोविन्द बल्लभ पन्त (भारत रत्न), बद्रीदत्त पाण्डे ('कुमाऊँ केसरी'), और श्रीदेव सुमन के ऐतिहासिक जन-आंदोलनों की सटीक जानकारी।
- समाज सुधार में जयानन्द भारती (डोला-पालकी आंदोलन), खुशीराम आर्य और राज्य की पहली महिला सांसद कमलेन्दुमति शाह के अतुलनीय योगदान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य।
- अजीत डोभाल, हेमवती नंदन बहुगुणा और योगी आदित्यनाथ जैसी राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक राजनीतिक व प्रशासनिक विभूतियों का परीक्षापयोगी विवरण।
कालू महरा
- जन्म - 1831 ई. बिसुंग पट्टी गाँव (लोहाघाट, चम्पावत)
- योगदान - 1857 की क्रान्ति में 'क्रान्तिवीर' नामक गुप्त संगठन का गठन (कुमाऊँ क्षेत्र)
- विशेषता - राज्य के प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी
- मृत्यु - वर्ष 1906
जयानन्द भारती
- जन्म - 17 अक्टूबर, 1881 (पौड़ी जनपद)
- गुरु - स्वामी श्रद्धानन्द
- योगदान - डोला-पालकी जैसी कुप्रथाओं का विरोध
- मृत्यु - सितम्बर, 1952
बद्रीदत्त पाण्डे
- जन्म - 15 फरवरी, 1882 (कनखल, हरिद्वार)
- पुस्तक - कुमाऊँ का इतिहास (1937, जेल में लिखी)
- उपाधि - 'कुमाऊँ का नर केसरी' (डॉ. भक्त दर्शन द्वारा) 'कूर्मांचल केसरी'
- मृत्यु - 13 जनवरी, 1965
- वर्ष 1913 से अल्मोड़ा अखबार का सम्पादन किया।
- इन्होंने कुली प्रथाओं (उतार, बेगार, बर्दायश) के विरोध में आन्दोलन किया।
हरगोविन्द पन्त
- जन्म - 19 मई, 1885 (चितई, अल्मोड़ा)
- उपाधि - अल्मोड़ा कांग्रेस की रीढ़
- मृत्यु - मई, 1957
- इन्होंने वर्ष 1928 में बागेश्वर में हल चलाकर हल न चलाने की कुलीन ब्राह्मण परम्परा तोड़ी।
- इन्हें भारत छोड़ो आन्दोलन में नजरबन्द कर दिया गया था।
खुशीराम आर्य
- जन्म - 13 दिसम्बर, 1886 (नैनीताल)
- विचारधारा - आर्य समाज
- मृत्यु - 5 मई, 1971
- इन्होंने दलितों में सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया।
- शिल्पकार सुधारिणी सभा की स्थापना वर्ष 1931 (अल्मोड़ा)
बैरिस्टर मुकुन्दीलाल
- जन्म - 14 अक्टूबर, 1885 (पाटली गाँव, चमोली)
- शिक्षा - इंग्लैण्ड से कानूनी शिक्षा
- टिहरी हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश - वर्ष 1938-43
- तरुण कुमाऊँ पत्रिका का सम्पादन - वर्ष 1922, लैन्सडाउन
- आवास - 'भारती भवन', कोटद्वार (पक्षियों व फूलों का संग्रहालय)
- मृत्यु - 10 जनवरी, 1982
- इन्होंने गढ़वाल पेण्टिंग्स पुस्तक (1969) द्वारा मोलाराम के चित्रों को प्रसिद्ध किया।
- ये स्वराज दल से वर्ष 1923 व 1926 में विधायक रहें।
गोविन्द बल्लभ पन्त
- जन्म - 10 सितम्बर, 1887 (खूँटकट्टी गाँव, अल्मोड़ा)
- उपाधियाँ - 'हिमालय पुत्र' (नेहरू), 'गोविन्द बल्लभ महाराष्ट्र' (साथियों द्वारा)
- हैप्पी क्लब की स्थापना - वर्ष 1903
- प्रेम सभा (काशीपुर) - वर्ष 1914
- कुमाऊँ परिषद् की स्थापना - वर्ष 1916
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री - वर्ष 1946-54
- केन्द्रीय गृहमन्त्री - वर्ष 1955
- भारत रत्न से सम्मानित - वर्ष 1957
- मृत्यु - 7 मार्च, 1961
- इन्हें वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन में गिरफ्तार कर अहमदनगर किले में नजरबन्द कर दिया गया।
हर्षदेव औली
- जन्म - 4 मार्च, 1890 (गोसानी, चम्पावत)
- उपाधि - 'काली कुमाऊँ का शेर'
- लाहौर कांग्रेस में कुमाऊँ का प्रतिनिधित्व - वर्ष 1929
- जंगलात कानून के विरुद्ध सविनय अवज्ञा - वर्ष 1930
- मृत्यु - 5 जून, 1940
अनुसूया प्रसाद बहुगुणा
- जन्म - 18 फरवरी, 1894
- उपाधि - 'गढ़ केसरी'
- गढ़वाल कांग्रेस की स्थापना - वर्ष 1918
- नवयुवक गढ़वाल सम्मेलन (अध्यक्ष, श्रीनगर) - वर्ष 1921
- मृत्यु - 23 मार्च, 1943
- ये वर्ष 1931-35 तक जिला बोर्ड के चेयरमैन (सार्वजनिक कार्यों में योगदान) रहे।
इन्द्र सिंह नयाल
- जन्म - वर्ष 1902
- पुस्तक - स्वतन्त्रता संग्राम में कुमाऊँ का योगदान (1973)
- मृत्यु - वर्ष 1994
- ये स्वतन्त्रता सेनानी, लेखक, समाजसेवी, गाँधीवादी थे।
- ये कुमाऊँ युवक सम्मेलन 1932 के अध्यक्ष थे, जो अल्मोड़ा में आयोजित हुआ।
भवानी सिंह रावत
- जन्म - 8 अक्टूबर, 1910 (नाथूपुर पंचुर, पौड़ी)
- मृत्यु - 6 मई, 1986
- ये चन्द्रशेखर आजाद के हिन्दुस्तान समाजवादी संघ के एकमात्र सदस्य थे।
- इन्होंने दुगड्डा (पौड़ी) में शहीद मेले की शुरुआत की।
बलदेव सिंह आर्य
- जन्म - वर्ष 1912 (उमथ गाँव, पौड़ी)
- मृत्यु - वर्ष 1995
- ये अखिल भारतीय हरिजन सेवक संघ के उपाध्यक्ष थे।
- ये वर्ष 1950-1974 तक सबसे अधिक समय तक विधायक व मन्त्री रहे।
श्रीदेव सुमन
- जन्म - 25 मई, 1916 (जौल गाँव, टिहरी)
- मूल नाम - श्रीदत्त बड़ोनी
- माता-पिता - हरिराम बड़ोनी व तारा देवी
- मृत्यु - 25 जुलाई, 1944 (शहीद)
- इन्हें वर्ष 1930 में नमक सत्याग्रह (14 वर्ष की आयु) के दौरान, 15 दिन की सजा हुई।
- सुमन सौरभ में कविताएँ वर्ष 1937
- टिहरी राज्य प्रजामण्डल की स्थापना वर्ष 1939
- इनकी अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् (1939) में भागीदारी थी।
- इन्होंने 209 दिन टिहरी जेल में बिताए।
- बाल पत्रिका: हिन्दी पत्र-बोध
- इन्होंने 3 मई, 1944 को आमरण अनशन (84 दिन) किया।
हेमवती नन्दन बहुगुणा
- जन्म - 25 अप्रैल, 1919 (बुधाणी गाँव, पौड़ी)
- उपनाम - धरतीपुत्र/हिमपुत्र
- यूपी के मुख्यमन्त्री - वर्ष 1973-75
- लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी की स्थापना - वर्ष 1979
- प्रमुख कृति - इण्डियन नाइज हम
- निधन - 17 मार्च, 1989
- दलित मजदूर किसान पार्टी का गठन वर्ष 1984 में चौ. चरण सिंह के साथ किया।
- इन्होंने यूपी सरकार में पर्वतीय विकास मन्त्रालय की स्थापना की थी।
इन्द्रमणि बड़ोनी
- जन्म - 24 दिसम्बर, 1924 (जखोली, टिहरी)
- इन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लिया।
- उपाधि 'उत्तराखण्ड के गाँधी' (वाशिंगटन पोस्ट द्वारा)
- इनका जन्मदिवस लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बिहारी लाल चौधरी
- भागीदारी - लाहौर अधिवेशन, 1927
- उपलब्धि - पहली हरिजन निर्वाचित सदस्य (आम सीट से)
- निधन - वर्ष 1940
वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली
- जन्म - 25 दिसम्बर, 1891 (रैणीसेरा, पौड़ी)
- मूल नाम - चन्द्र सिंह भण्डारी
- प्रमुख घटना - पेशावर काण्ड (1930) - गोली चलाने से इंकार
- सजा - 11 वर्ष से अधिक कारावास
- सम्मान - वर्ष 1994 में डाक टिकट जारी
कमलेन्दुमति शाह
- पहली महिला सांसद - वर्ष 1952 (टिहरी क्षेत्र)
- सम्मान पद्म भूषण - वर्ष 1958
- प्रमुख कृति - जीवन-ज्योति, My Impressions of America
- निधन - 15 जुलाई, 1999
- वर्ष 1962 में नरेन्द्र महाविद्यालय की स्थापना में योगदान दिया।
अजीत डोभाल
- जन्म - 20 जनवरी, 1945 (पौड़ी)
- IPS (केरल काडर) - वर्ष 1968
- कीर्ति चक्र से सम्मानित - वर्ष 1988
- सर्जिकल स्ट्राइक में प्रमुख भूमिका - वर्ष 2016
रमेश पोखरियाल निशंक
- जन्म - 15 जुलाई, 1959 (पौड़ी गढ़वाल)
- काव्य संग्रह - समर्पण, ऐ वतन तेरे लिए
- उपन्यास - मेजर निराला, शिखरों का संघर्ष आदि
- ये राज्य के 5वें मुख्यमंत्री एवं वर्ष 2019-20 में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मन्त्री रहे।
योगी आदित्यनाथ
- जन्म - 5 जून, 1972 (पंचूर ग्राम, यमकेश्वर, पौड़ी
- मूल नाम - अजय सिंह बिष्ट
- ये गोरखनाथ मन्दिर के महन्त तथा हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक रहे।
- वर्तमान में ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
उत्तराखण्ड की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की शानदार और सटीक तैयारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.uttarakhandgk.com/ पर नियमित रूप से विजिट करें। अपनी तैयारी को और मजबूत बनाने के लिए वेबसाइट का नाम हमेशा याद रखें - WWW.UTTARAKHANDGK.COM!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें