उत्तराखण्ड में अनुसूचित जाति व जनजाति की जनसंख्या

उत्तराखण्ड में अनुसूचित जाति व जनजाति की जनसंख्या

उत्तराखण्ड राज्य की जनसांख्यिकी और उसके सामाजिक स्वरूप को समझना परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम 'उत्तराखण्ड में अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) की जनसंख्या' से जुड़े सटीक और महत्वपूर्ण आँकड़ों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। यह विषय UKPSC, UKSSSC, उत्तराखण्ड पुलिस, पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड जैसी सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी है, जहाँ से अक्सर सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं।
uttarakhand-sc-st-population

इस लेख में आप क्या-क्या पढ़ेंगे:
  • उत्तराखण्ड में अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) की कुल जनसंख्या, उनका प्रतिशत और लिंगानुपात से जुड़े प्रमुख आँकड़े।
  • जिलों के आधार पर जनसंख्या का वितरण, जिसमें सबसे अधिक व सबसे कम जनसंख्या और प्रतिशत वाले जिलों का क्रम शामिल है।
  • दोनों वर्गों की साक्षरता दर (महिला, पुरुष एवं औसत साक्षरता) और सर्वाधिक व न्यूनतम साक्षरता वाले जिलों की जानकारी।
  • राज्य सेवाओं और शिक्षण संस्थाओं में 19% आरक्षण के प्रावधान और राज्य में मौजूद कुल मान्यता प्राप्त अनुसूचित जातियों की सूची व तथ्य।

अनुसूचित जाति की जनसंख्या: मुख्य बिन्दु

  • कुल जनसंख्या - 1892,516
  • प्रतिशत - 18.8%
  • लिंगानुपात - 936

जिलों के आधार पर जनसंख्या

  • सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला - हरिद्वार (411274)
  • सबसे कम जनसंख्या वाला जिला - चम्पावत (47383)
  • सबसे अधिक जनसंख्या वाले जिले (घटते क्रम) - हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, नैनीताल
  • सबसे कम जनसंख्या वाले जिले (बढ़ते क्रम) - चम्पावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली

अनुसूचित जाति का प्रतिशत

  • सबसे अधिक प्रतिशत वाला जिला - बागेश्वर (27.3%)
  • सबसे कम प्रतिशत वाला जिला - देहरादून (13.49%)
  • सबसे अधिक प्रतिशत वाले जिले (घटते क्रम) - बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तर काशी, अल्मोड़ा
  • सबसे कम प्रतिशत वाले जिले (बढ़ते क्रम) - देहरादून, उधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी

साक्षरता
  • महिला एवं पुरुष साक्षरता - 64.1%, 84.3%
  • औसत साक्षरता - 74.4%
  • सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले - नैनीताल, चमोली
  • सबसे कम साक्षरता वाला जिला - उधमसिंह नगर

आरक्षण
प्रावधान: जुलाई, 2001 के शासनादेश के आधार पर 19% आरक्षण, जोकि राज्य सेवाओं, शिक्षण संस्थाओं आदि में लागू है।

अनुसूचित जातियों की संख्या
कुल जातियाँ -  65
उदाहरण - अगरिया, कोल, बैसवार आदि

जिलों के आधार पर अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या
  • सबसे अधिक जनसंख्या वाले जिले (घटते क्रम) - उधमसिंह नगर, देहरादून पिथौरागढ़, चमोली
  • सबसे कम जनसंख्या वाले जिले (बढ़ते क्रम) - रुद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा, चम्पावत

अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत

  • सबसे अधिक एवं सबसे कम प्रतिशत वाले जिले - उधमसिंह (7.64%), टिहरी (0.14%)
  • सर्वाधिक जनसंख्या प्रतिशत वाले जिले (घटते क्रम) - उधमसिंह नगर, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली
  • सबसे कम जनसंख्या प्रतिशत - टिहरी, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार वाले जिले (बढ़ते क्रम)

साक्षरता
  • औसत साक्षरता - 73.9%
  • पुरुष साक्षरता - 83.8%
  • महिला साक्षरता - 62.5%
सबसे अधिक व सबसे कम साक्षरता वाले जिले - रुद्रप्रयाग (86.3%), उधमसिंह नगर (6.21%)

अनुसूचित जाति सम्बन्धित आँकड़े

जिले अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत साक्षरता (%) पुरुष (%) महिला (%)
उत्तरकाशी 80,567 24.41 70.6 83.1 57.8
चमोली 79,317 20.25 79.2 90.2 68.2
रुद्रप्रयाग 47,679 19.68 78.0 90.2 66.2
टिहरी गढ़वाल 1,02,130 16.50 73.3 85.1 62.0
देहरादून 2,28,901 13.49 75.3 82.4 67.5
पौड़ी गढ़वाल 1,22,361 17.80 78.9 90.2 68.3
पिथौरागढ़ 1,20,378 24.90 78.4 89.3 67.7
बागेश्वर 72,061 27.73 76.7 88.4 65.4
अल्मोड़ा 1,50,995 24.25 76.3 88.5 65.2
चम्पावत 47,383 18.25 76.0 88.0 63.6
नैनीताल 1,91,206 20.03 81.2 89.2 72.5
ऊधमसिंह नगर 2,38,264 14.45 67.3 77.1 56.5
हरिद्वार 4, 11, 274 21.76 70.7 80.3 59.9

अनुसूचित जनजाति सम्बन्धित आँकड़े

जिले अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत साक्षरता (%) पुरुष (%) महिला (%)
उत्तरकाशी 3,512 1.06 76.8 91.2 64.2
चमोली 12,260 3.13 85.7 95.3 76.8
रुद्रप्रयाग 386 1.60 86.3 89.4 82.1
टिहरी गढ़वाल 875 0.14 78.4 84.0 72.2
देहरादून 1,11,663 6.58 73.7 84.4 63.0
पौड़ी गढ़वाल 2,215 0.32 79.3 88.7 68.4
पिथौरागढ़ 19,535 4.04 84.4 93.5 75.8
बागेश्वर 1,982 0.76 82.8 93.1 73.2
अल्मोड़ा 1,281 0.20 82.6 97.7 87.8
चम्पावत 1,339 0.51 77.3 86.1 64.5
नैनीताल 7,495 0.78 76.2 84.0 68.2
उधमसिंह नगर 1,23,037 7.46 62.1 71.4 51.4
हरिद्वार 6,323 0.33 70.6 79.7 60.7
उत्तराखण्ड की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की शानदार और सटीक तैयारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.uttarakhandgk.com/ पर नियमित रूप से विजिट करें। अपनी तैयारी को और मजबूत बनाने के लिए वेबसाइट का नाम हमेशा याद रखें - WWW.UTTARAKHANDGK.COM!
Tags:

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, नदी प्रणालियों और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को UKPSC, UKSSSC, Uttarakhand Police, Patwari, Forest Guard और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।