उत्तराखण्ड में पर्यावरण सम्बन्धी योजनाएँ

उत्तराखण्ड में पर्यावरण सम्बन्धी योजनाएँ

उत्तराखण्ड के पर्यावरण और पारिस्थितिकी से जुड़े सवाल हर सरकारी परीक्षा में निश्चित रूप से पूछे जाते हैं। प्रस्तुत लेख "उत्तराखण्ड में पर्यावरण सम्बन्धी प्रमुख योजनाएँ" आपकी तैयारी के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है। यदि आप UKPSC, UKSSSC, Uttarakhand Police, Patwari, Forest Guard या राज्य की किसी भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इन योजनाओं की सटीक जानकारी आपके चयन में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
uttarakhand-paryavaran-yojana
इस लेख में आप क्या-क्या पढ़ेंगे:
  • नमामि गंगे योजना: इस महात्वाकांक्षी योजना की शुरुआत (7 जुलाई 2016) और इसमें शामिल प्रमुख नदियों (अलकनन्दा, भागीरथी, गंगा व मन्दाकिनी) से जुड़े परीक्षापयोगी तथ्य।
  • स्पर्श गंगा अभियान: गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा शुरू किए गए इस ऐतिहासिक अभियान और इसकी प्रसिद्ध ब्रांड एंबेसडर के बारे में रोचक जानकारी।
  • पर्यावरण संरक्षण की पहल: प्रकृति से जुड़ाव को बढ़ावा देने वाली 'मेरा पेड़ मेरा धन योजना' और 'पर्यावरण मित्र योजना' के महत्वपूर्ण बिंदु व उनके शुभारंभ की तिथियां।
  • निर्मल भारत अभियान: स्वच्छता पर आधारित इस अभियान का स्वच्छ भारत मिशन के रूप में पुनर्गठन कैसे हुआ, इसकी जानकारी।

योजनाएँ विवरण
निर्मल भारत अभियान निर्मल भारत अभियान को वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के रूप में पुनर्गठित किया गया।
नमामि गंगे योजना इस योजना को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से 7 जुलाई, 2016 को प्रारम्भ किया गया था। इस योजना के अन्तर्गत अलकनन्दा, भागीरथी, गंगा व मन्दाकिनी नदियों को शामिल किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत देहरादून व ऋषिकेश में जैव-विविधता पार्क बनाने की योजना है।
मेरा पेड़ मेरा धन योजना वर्ष 2015 में शुरू की गई यह योजना पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ाने से सम्बन्धित है।
स्पर्श गंगा अभियान गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा 17 दिसम्बर, 2009 को इस योजना की शुरुआत की गई थी। इसकी ब्राण्ड एम्बेसडर हेमा मालिनी को बनाया गया था।
पर्यावरण मित्र योजना 11 मार्च, 2006 को श्रीनगर में हरक सिंह रावत द्वारा पर्यावरण मित्र योजना की शुरुआत की गई थी।
उत्तराखण्ड की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की शानदार और सटीक तैयारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.uttarakhandgk.com/ पर नियमित रूप से विजिट करें। अपनी तैयारी को और मजबूत बनाने के लिए वेबसाइट का नाम हमेशा याद रखें - WWW.UTTARAKHANDGK.COM!
Tags:

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, नदी प्रणालियों और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को UKPSC, UKSSSC, Uttarakhand Police, Patwari, Forest Guard और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।