उत्तराखण्ड के खेल पुरस्कार | uttarakhand khel puraskar

उत्तराखण्ड के खेल पुरस्कार

उत्तराखण्ड के खेल पुरस्कार, राजकीय सम्मान और राष्ट्रीय स्तर के अलंकरण राज्य की परीक्षाओं का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह लेख 'उत्तराखण्ड के प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान' पर आधारित है। यदि आप UKPSC, UKSSSC, Uttarakhand Police, Patwari, Forest Guard या राज्य की किसी भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह विषय आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और परीक्षा में आपके अंक सुनिश्चित करने वाला है।
uttarakhand-khel-puraskar
इस लेख में आप क्या-क्या पढ़ेंगे:
  • उत्तराखण्ड के सर्वोच्च खेल पुरस्कार: देवभूमि खेल रत्न, देवभूमि द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेण्ट पुरस्कारों की स्थापना (2013), पुरस्कार राशि और इनके प्रथम विजेताओं के बारे में सटीक परीक्षापयोगी तथ्य।
  • राज्य के अन्य प्रतिष्ठित सम्मान: महिलाओं के साहस का प्रतीक 'तीलू रौतेली पुरस्कार', शिक्षकों के लिए 'शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार', और सामाजिक कार्यों के लिए 'मदर टेरेसा करुणा पुरस्कार' की महत्वपूर्ण जानकारियाँ।
  • उत्तराखण्ड गौरव सम्मान और साहित्य पुरस्कार: वर्ष 2021 से प्रारम्भ राज्य के सर्वोच्च 'उत्तराखण्ड गौरव सम्मान' और हाल ही में दिए गए 'उत्तराखण्ड साहित्य भूषण' जैसे विशिष्ट सम्मानों का विवरण।
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव: उत्तराखण्ड की उन महान विभूतियों से जुड़े तथ्य जिन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री, गाँधी शान्ति पुरस्कार और रैमन मैग्सेसे जैसे सर्वोच्च सम्मानों से अलंकृत किया गया है।
खेल के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विशेष योगदान हेतु खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों (कोच) को प्रतिवर्ष देवभूमि खेल रत्न, देवभूमि द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेण्ट पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
राज्य खेल पुरस्कार प्रतिवर्ष राज्य स्थापना दिवस पर 9 नवम्बर को प्रदान किए जाते हैं।

देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार

  • प्रारम्भ - वर्ष 2013
  • पुरस्कार राशि - ₹5 लाख
  • प्रथम प्राप्तकर्ता - जसपाल राणा
  • वर्ष 2015 में इसका नाम बदलकर देवभूमि खेल रत्न पुरस्कार किया गया।

देवभूमि खेल रत्न पुरस्कार विजेता

नाम क्षेत्र वर्ष
त्रिलोक सिंह बसेड़ा फुटबॉल 2014
स्व. राम बहादुर छेत्री फुटबॉल 2015
गुरमीत सिंह एथलीट 2016
एकता बिष्ट क्रिकेट 2017
मनीष सिंह रावत एथलीट 2017-18
मनोज सरकार पैरा-बैडमिण्टन 2018-19
लक्ष्य सेन बैडमिण्टन 2019-20
चन्दन सिंह एथलेटिक्स 2020-21

देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार

  • प्रारम्भ - वर्ष 2013
  • पुरस्कार राशि - ₹3 लाख
  • प्रथम प्राप्तकर्ता - बॉक्सिंग प्रशिक्षक हरि सिंह थापा
  • यह पुरस्कार खेल प्रशिक्षकों को दिया जाता है।

देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता

नाम (खेल प्रशिक्षक) क्षेत्र वर्ष
नारायण सिंह राणा निशानेबाजी 2014
रेणू कोहली एथलीट 2015
सुरेन्द्र सिंह भण्डारी सर्विसेज 2016
लियाकत अली क्रिकेट 2017
अनूप बिष्ट एथलेटिक्स 2018
धीरेन्द्र कुमार सेन बैडमिण्टन 2019-20
कमलेश तिवारी ताइक्वाण्डो 2020-21
सन्दीप डुकलान तीरंदाजी 2021-22

उत्तराखण्ड लाइफटाइम अचीवमेण्ट पुरस्कार

  • प्रारम्भ - वर्ष 2013
  • पुरस्कार राशि - ₹5 लाख
  • प्रथम प्राप्तकर्ता - मुक्केबाज पदम बहादुर मल्ल

लाइफटाइम अचीवमेण्ट पुरस्कार विजेता

नाम क्षेत्र वर्ष
हरिदत्त कापड़ी बास्केटबॉल 2014
हंसा मनराल भारोत्तोलन 2015
राजेन्द्र सिंह रावत ओलम्पियन 2016
पवन कुमार शर्मा कुश्ती कोच 2016-17
अरुण कुमार सूद वॉलीबॉल 2018-19
सुरेश चन्द्र पाण्डे एथलेटिक्स 2021-22

उत्तराखण्ड के अन्य पुरस्कार एवं सम्मान

मदर टेरेसा करुणा पुरस्कार
इस पुरस्कार के अन्तर्गत निर्धनों, निराश्रितों एवं दुर्बलों के सुधार हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्ति/संस्था को ₹ 1,00,000 प्रदान किए जाते हैं।

स्वामी राम पुरस्कार
  • प्रारम्भ - वर्ष 2006 (हिमालयन इन्स्टीट्यूट के द्वारा)
  • पुरस्कार राशि - ₹ 1,00,000
  • यह पुरस्कार मानवता के आर्थिक, पर्यावरण, वैज्ञानिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास में असाधारण योगदान के लिए किसी व्यक्ति या संस्थान को दिया जाता है।

अन्य पुरस्कार

  • उत्तराखण्ड राज्य शिल्प रत्न पुरस्कार- यह पुरस्कार परम्परागत शिल्प के संवर्द्धन तथा शिल्पियों के प्रोत्साहन हेतु प्रतिवर्ष अधिकतम 25 शिल्पकारों को प्रदान किया जाता है।
  • गवर्नर्स टीचर अवॉर्ड- उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड तथा घरेलू परीक्षाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • तीलू रौतेली पुरस्कार- यह पुरस्कार प्रतिवर्ष समाज और जीवन में साहस एवं संघर्ष की मिसाल स्थापित करने हेतु महिलाओं को प्रदान किया जाता है।
  • राज्य शैक्षिक पुरस्कार- बेसिक और माध्यमिक कक्षाओं में शिक्षण के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान

  • प्रारम्भ - वर्ष 2021
  • यह पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा किसी भी क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार राज्य स्थापना दिवस पर दिया जाता है।
  • सुभाष पन्त को वर्ष 2024 के लिए उत्तराखण्ड का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार 'उत्तराखण्ड साहित्य भूषण' दिया गया है।

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विजेता

नाम क्षेत्र वर्ष
नारायण दत्त तिवारी जन सम्बन्धी कार्य 2021
अनिल प्रकाश जोशी पर्यावरणवाद 2021
रस्किन बॉण्ड साहित्य 2021
बछेन्द्री पाल साहसिक खेल 2021
नरेन्द्र सिंह नेगी संगीत 2021
अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा 2022
जनरल विपिन रावत रक्षा 2022
प्रसून जोशी साहित्य 2022
गिरीश चन्द्र तिवारी (मरणोपरान्त) लेखन 2022
वीरेन डंगवाल (मरणोपरान्त) पत्रकारिता 2022
जनरल अनिल चौहान रक्षा 2024
डॉ महेश कुडियाल स्वास्थ्य 2024
गुरु माता मंगला जन सम्बन्धी कार्य 2024
हेमन्त पाण्डे और प्रीतम भरतवाण कला एवं संगीत 2024

उत्तराखण्ड राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता

भारत रत्न
नाम क्षेत्र वर्ष
गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय सेवा के लिए 1957

पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता
नाम क्षेत्र वर्ष
डॉ. घनानन्द पाण्डे विज्ञान 1969
कुँवर सिंह नेगी ब्रेल लिपि 1990
भैरवदत्त पाण्डे प्रशासनिक 2000
सुन्दरलाल बहुगुणा पर्यावरण 2009
जनरल विपिन रावत सिविल सेवा 2022

पद्म भूषण प्राप्तकर्ता
नाम क्षेत्र वर्ष
कुँवर सिंह नेगी साहित्य एवं शिक्षा 1990
चण्डीप्रसाद भट्ट पर्यावरण 2005
रस्किन बॉण्ड साहित्य एवं शिक्षा 2014
स्वामी दयानन्द सरस्वती अध्यात्म 2016
बछेन्द्री पाल खेल 2019
अनिल प्रकाश जोशी सामाजिक कार्य 2020

पद्मश्री प्राप्तकर्ता (2020 से 2025 तक)
नाम क्षेत्र वर्ष
योगी ऐरन चिकित्सा 2020
कल्याण सिंह रावत समाज सेवा 2020
डॉ. भूपेन्द्र कुमार सिंह चिकित्सा 2021
प्रेमचन्द शर्मा कृषि 2021
माधुरी बड़थ्वाल कला 2022
बसन्ती देवी समाज कार्य 2022
वन्दना कटारिया खेल 2022
यशवन्त सिंह कठौच साहित्य एवं शिक्षा 2024
हयूग और कोलीन गैट्रजर पत्रकारिता 2025
राधा भट्ट समाज सेवा 2025

गाँधी शान्ति पुरस्कार
नाम क्षेत्र वर्ष
चण्डी प्रसाद भट्ट पर्यावरण और सामाजिक कार्य 2013

रैमन मैग्सेसे पुरस्कार
नाम क्षेत्र वर्ष
चण्डी प्रसाद भट्ट पर्यावरण सम्बन्धी कार्य 1982
दीप जोशी सामाजिक कार्य 2009
उत्तराखण्ड की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की शानदार और सटीक तैयारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.uttarakhandgk.com/ पर नियमित रूप से विजिट करें। अपनी तैयारी को और मजबूत बनाने के लिए वेबसाइट का नाम हमेशा याद रखें - WWW.UTTARAKHANDGK.COM!
Tags:

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, नदी प्रणालियों और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को UKPSC, UKSSSC, Uttarakhand Police, Patwari, Forest Guard और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।