उत्तराखण्ड जनसंख्या, 2011

उत्तराखण्ड जनसंख्या, 2011

उत्तराखण्ड की 2011 की जनगणना राज्य के सामान्य ज्ञान का एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है। यदि आप UKPSC, UKSSSC, Uttarakhand Police, Patwari, Forest Guard जैसी किसी भी उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस विषय से प्रश्न निश्चित रूप से पूछे जाते हैं। सफलता सुनिश्चित करने के लिए इन आंकड़ों का सटीक ज्ञान होना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है!
uttarakhand-jansankhya-2011

इस लेख में आप क्या-क्या पढ़ेंगे:
  • उत्तराखण्ड की कुल आबादी, पुरुष-महिला प्रतिशत और पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों का विस्तृत जनसंख्या वितरण।
  • सर्वाधिक और सबसे कम जनसंख्या वाले जिले, तथा राज्य का जनसंख्या घनत्व और जनपदों की स्थिति।
  • दशकीय वृद्धि दर के महत्वपूर्ण आंकड़े (जैसे पौड़ी और अल्मोड़ा की नकारात्मक वृद्धि दर)।
  • परीक्षा के दृष्टिकोण से उपयोगी राज्य की साक्षरता दर और लिंगानुपात से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्य।
एक निश्चित समय अन्तराल में जनसंख्या की आधिकारिक गणना, जनगणना कहलाती है। वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना हुई थी, जबकि यह स्वतन्त्र भारत की 7वीं जनगणना थी।
उत्तराखण्ड में जनगणना सम्बन्धी अनन्तिम आँकड़े 2 अप्रैल, 2011 को देहरादून में जारी किए गए थे। जनसंख्या के अन्तिम आँकड़े 31 मई, 2013 को जारी किए गए थे।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखण्ड की कुल आबादी 1,00, 86, 292 है।
जनगणना के अनुसार राज्य का स्थान 20वाँ है।
राज्य में वर्ष 2011 में देश की आबादी का प्रतिशत 0.83% है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखण्ड देश के कुल क्षेत्रफल 1.69% है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या 10086292 में पुरुषों की आबादी 51,37,773 (50.93%) तथा स्त्रियों की आबादी 49,48,519 (49.07%) है।
राज्य में जनगणना 2011 के अनुसार कुल जनसंख्या में पर्वतीय आबादी 48.1% है।
राज्य में जनगणना 2011 के अनुसार कुल जनसंख्या में मैदानी आबादी 51.9% है।
राज्य में तीव्र पलायन के कारण दो जिलों पौड़ी एवं अल्मोड़ा में पूर्व की अपेक्षा आबादी बढ़ने के स्थान पर घटी है।

जनसंख्या वितरण

  • वर्ष 2011 के अनुसार राज्य की कुल आबादी का 58.07% गढ़वाल में तथा 41.93% भाग कुमाऊँ में निवास करता है।
  • राज्य में जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक व सबसे कम आबादी वाले जिले क्रमशः हरिद्वार (18,90,422) एवं रुद्रप्रयाग (2,42,285) हैं।
  • राज्य में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 3 जिले हरिद्वार, देहरादून एवं उधमसिंह नगर (घटते क्रम में) हैं।
  • राज्य में 5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले जिले (सात) देहरादून, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा और पौड़ी हैं।
  • उत्तराखण्ड में सबसे अधिक जनसंख्या वाले जिले (घटते क्रम में) हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल हैं।
  • राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाले जिले (बढ़ते क्रम में) रुद्रप्रयाग, चम्पावत, बागेश्वर एवं उत्तरकाशी है।

उत्तराखण्ड में जनपदवार जनसंख्या वितरण

जनपद 2011 के अनुसार जनसंख्या प्रतिशत
हरिद्वार 18,90,422 18.74
देहरादून 16,96,694 16.82
उधमसिंह नगर 16,48,902 16.35
नैनीताल 9,54,605 9.46
पौड़ी गढ़वाल 6,87,271 6.81
अल्मोड़ा 6,22,506 6.17
टिहरी गढ़वाल 6,18,931 6.13
पिथौरागढ़ 4,83,439 4.79
चमोली 3,91,605 3.88
उत्तरकाशी 3,30,086 3.27
बागेश्वर 2,59,898 2.58
चम्पावत 2,59,648 2.57
रुद्रप्रयाग 2,42,285 2.40
कुल 1,00,86,292 100.00

नोट- उत्तराखण्ड में हरिद्वार जनपद में पुरुष की जनसंख्या सबसे अधिक है।

जनसंख्या घनत्व

  • प्रति इकाई क्षेत्रफल में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।
  • जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से उत्तराखण्ड का देश में स्थान 25वाँ है। राज्य का औसत जनसंख्या घनत्व 189 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है।
  • राज्य में वर्ष 2001 से 2011 के दौरान जनघनत्व में सबसे अधिक वृद्धि हरिद्वार जिले में हुई।

उत्तराखण्ड के जिलों का जनसंख्या घनत्व (2011)

जिला 2001 2011
हरिद्वार 613 801
उधमसिंह नगर 486 649
देहरादून 415 549
नैनीताल 179 225
अल्मोड़ा 201 198
टिहरी गढ़वाल 166 170
चम्पावत 127 147
पौड़ी गढ़वाल 131 129
रुद्रप्रयाग 115 122
बागेश्वर 110 116
पिथौरागढ़ 65 68
चमोली 46 49
उत्तरकाशी 37 41
कुल 159 189

दशकीय वृद्धि दर

  • किसी क्षेत्र में दस वर्षों में आए लोगों की संख्या में परिवर्तन को दशकीय वृद्धि कहते हैं।
  • दशकीय वृद्धि दर की दृष्टि से देश में उत्तराखण्ड का स्थान 18वाँ है।
  • राज्य में वर्ष 2001 से 2011 के दौरान दशकीय वृद्धि दर में सबसे अधिक वृद्धि देहरादून जिले (7.33%) में हुई।
  • राज्य में वर्ष 2001 से 2011 के दौरान पौड़ी एवं अल्मोड़ा जिलों की दशकीय वृद्धि दर शून्य से नीचे रही।
  • राज्य में सबसे अधिक व सबसे कम वृद्धि दर वाले जिले उधमसिंह नगर (33.45%) तथा पौड़ी (-1.41%) हैं।
  • राज्य में सबसे अधिक दशकीय वृद्धि दर वाले चार जिले (घटते, क्रम में) ऊधमसिंह नगर (33.45%), देहरादून (32.33%), हरिद्वार (30.63%) तथा नैनीताल (25.13%) हैं।
  • राज्य में सबसे कम दशकीय वृद्धि दर वाले चार जिले (बढ़ते क्रम में) पौड़ी (-1.41%), अल्मोड़ा (-1.28%), टिहरी (2.35%) तथा बागेश्वर (4.18%) हैं।

लिंगानुपात

प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को 'लिंग अनुपात' कहते हैं।
राज्य का लिंगानुपात की दृष्टि से देश में स्थान 13वाँ है।

उत्तराखण्ड में लिंगानुपात

जिले लिंगानुपात (2001) लिंगानुपात (2011) शिशु लिंगानुपात (2011)
अल्मोड़ा 1145 1139 922
रुद्रप्रयाग 1115 1114 905
पौड़ी 1106 1103 904
बागेश्वर 1106 1090 904
टिहरी 1049 1077 897
पिथौरागढ़ 1031 1020 816
चम्पावत 1021 980 873
चमोली 1016 1019 889
उत्तरकाशी 941 958 916
नैनीताल 906 934 902
उधमसिंह नगर 902 920 899
देहरादून 887 902 889
हरिद्वार 865 880 877
उत्तराखण्ड 962 963 890

साक्षरता दर

  • राज्य का औसत साक्षरता की दृष्टि से वर्ष 2011 के अनुसार, देश में 17वाँ स्थान (2001 में भी 17वाँ) है।
  • राज्य में वर्ष 2011 के अनुसार, औसत साक्षरता दर 78.82% (2001 में 71.62%) है।
  • राज्य में 2011 के अनुसार, महिला साक्षरता 70% (2001 में 59.6%) तथा पुरुष साक्षरता 87.4% (2001 में 83.3%) है।

2011 में साक्षरता सम्बन्धित आँकड़े (घटते क्रमानुसार)

जिले कुल साक्षरता (% में) पुरुष साक्षरता (% में) महिला साक्षरता (% में)
देहरादून 84.25 89.40 78.54
नैनीताल 83.88 90.07 77.29
चमोली 82.65 93.40 72.32
पिथौरागढ़ 82.25 92.75 72.29
गढ़वाल 82.02 92.71 72.60
रुद्रप्रयाग 81.30 93.90 70.35
अल्मोड़ा 80.47 92.86 69.93
चम्पावत 79.83 91.61 68.05
बागेश्वर 80.01 92.33 69.03
उत्तरकाशी 75.81 88.79 62.35
टिहरी गढ़वाल 76.36 89.76 64.28
हरिद्वार 73.43 81.04 64.79
उधमसिंह नगर 73.10 81.09 64.45
राज्य औसत 78.8 87.4 70.0

ग्रामीण व नगरीय जनसंख्या (जिलेवार)

जनपद ग्रामीण नगरीय
हरिद्वार 11,97,328 6,93,094
उधमसिंह नगर 10,62,142 5,86,760
देहरादून 7,54,753 9,41,941
नैनीताल 5,82,871 3,71,734
पौड़ी 5,74,568 1,12,703
अल्मोड़ा 5,60,192 62,314
टिहरी 5,48,792 70,139
पिथौरागढ़ 4,13,834 69,605
चमोली 3,32,209 59,396
उत्तरकाशी 3,05,781 24,305
बागेश्वर 2,50,819 9,079
रुद्रप्रयाग 2,32,360 9,925
चम्पावत 2,21,305 38,343
कुल 70, 36,954 30,49,338
उत्तराखण्ड की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की शानदार और सटीक तैयारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.uttarakhandgk.com/ पर नियमित रूप से विजिट करें। अपनी तैयारी को और मजबूत बनाने के लिए वेबसाइट का नाम हमेशा याद रखें - WWW.UTTARAKHANDGK.COM!
Tags:

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, नदी प्रणालियों और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को UKPSC, UKSSSC, Uttarakhand Police, Patwari, Forest Guard और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।