उत्तराखण्ड के पर्यावरण एवं समाज सेवा से सम्बन्धित प्रमुख व्यक्ति

उत्तराखण्ड के पर्यावरण एवं समाज सेवा से सम्बन्धित प्रमुख व्यक्ति

उत्तराखण्ड के इतिहास और पर्यावरण संरक्षण को दिशा देने में यहाँ के महान पर्यावरणविदों और समाजसेवकों का अमूल्य योगदान रहा है। यह विषय परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। UKPSC, UKSSSC, उत्तराखण्ड पुलिस, पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड जैसी राज्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में इस टॉपिक से सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इसका गहन अध्ययन आवश्यक है!
uttarakhand-environment-social-service-personalities-in-hindi
इस लेख में आप क्या-क्या पढ़ेंगे:
  • उत्तराखण्ड के विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविदों- सुन्दरलाल बहुगुणा, चण्डी प्रसाद भट्ट और एडवर्ड जेम्स कॉर्बेट के जीवन, उनके प्रमुख आंदोलनों (जैसे चिपको) और उनके द्वारा रचित पुस्तकों की जानकारी।
  • समाज सुधार के क्षेत्र में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा और घनानन्द खण्डूरी जैसे महान व्यक्तित्वों के ऐतिहासिक व शैक्षणिक योगदान।
  • पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहलों, जैसे विश्वेश्वर दत्त सकलानी ('वृक्ष मानव'), कल्याण सिंह रावत (मैती आन्दोलन) और विजय जरधारी (बीज बचाओ आन्दोलन) से जुड़े महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी तथ्य।
  • इन सभी महान विभूतियों को प्राप्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों (पद्म विभूषण, रेमन मैग्सेसे आदि) की विस्तृत सूची।

एडवर्ड जेम्स कॉर्बेट

  • जन्म - 25 जुलाई, 1875 नैनीताल
  • कार्य - पर्यावरण प्रेमी, लेखक, ब्रिटिश सेना में कर्नल
  • कृतियाँ - मैन ईटर्स ऑफ कुमाऊँ, द मैन-ईटिंग लेपर्ड ऑफ रुद्रप्रयाग, टेम्पल टाइगर, माई कुमाऊँ
  • सम्मान - कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान (भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान) का नामकरण उनके नाम पर।

घनानन्द खण्डूरी

  • जन्म - 1882 ई. गढ़वाल
  • कार्य - समाजसेवी व वन व्यवसायी
  • योगदान - गढ़वाल क्षेत्र में शिक्षा व व्यवसाय के लिए पाठशालाओं की स्थापना।

मुंशी हरिप्रसाद टम्टा

  • जन्म - 25 अगस्त, 1887 अल्मोड़ा
  • योगदान - टम्टा सुधार सभा (1905), समता साप्ताहिक (1934) का प्रकाशन, दलित चेतना के अग्रदूत।

विश्वेश्वर दत्त सकलानी

  • जन्म - 2 जून, 1922 टिहरी
  • उपाधि - 'वृक्ष मानव'
  • सम्मान - इन्दिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र पुरस्कार (1986)

स्वामी राम

  • जन्म - वर्ष 1925 गढ़वाल
  • योगदान - हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट की स्थापना (1989), Indian Music पुस्तक
  • निधन - वर्ष 1996

सुन्दरलाल बहुगुणा

  • जन्म - 9 जनवरी, 1927 उत्तराखण्ड
  • योगदान - चिपको आन्दोलन, 'हिमालय बचाओ-देश बचाओ' नारा, वृक्ष मानव संस्था की स्थापना
  • सम्मान - पद्मश्री (1981), राइट लिवलीहुड पुरस्कार (1987), पद्म विभूषण (2009)
  • निधन - 21 मई, 2021

विजय जरधारी

  • कार्यक्षेत्र - किसान और सामाजिक कार्यकर्ता
  • उपलब्धि - टिहरी जिले के जरधरगाँव में 'बीज बचाओ आन्दोलन' का श्रेय दिया जाता है।

चण्डी प्रसाद भट्ट

  • जन्म - 23 जून, 1934 गोपेश्वर, चमोली
  • योगदान - दशौली ग्राम स्वराज मण्डल (1964), सर्वोदयी मण्डल के संयोजक
  • सम्मान - रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड (1982), पदम श्री (1986) तथा पदम भूषण (2005)

सतपाल महाराज

  • जन्म - 21 सितम्बर, 1951
  • योगदान - मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक

कल्याण सिंह रावत

  • जन्म - 19 अक्टूबर, 1953 चमोली के बैनोली (उत्तराखण्ड)
  • योगदान - हिमालय वन्यजीव संस्थान (1974), मैती आन्दोलन (1995)
उत्तराखण्ड की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की शानदार और सटीक तैयारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.uttarakhandgk.com/ पर नियमित रूप से विजिट करें। अपनी तैयारी को और मजबूत बनाने के लिए वेबसाइट का नाम हमेशा याद रखें - WWW.UTTARAKHANDGK.COM!
Tags:

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, नदी प्रणालियों और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को UKPSC, UKSSSC, Uttarakhand Police, Patwari, Forest Guard और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।